पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • मस्जिद के सामने ढोल बजाने से रोका, बाजे फोड़े, तीन गिरफ्तार

मस्जिद के सामने ढोल बजाने से रोका, बाजे फोड़े, तीन गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अड़े भाजपाई

सिवनी मालवा में तनाव का माहौल, चाैथा आरोपी फरार, पुलिस तैनात

भास्कर संवाददाता | सिवनीमालवा

कर्नाटक में जीत का जुलूस निकाल रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सिवनीमालवा में मस्जिद मोहल्ले के पास सुबह करीब 11.30 बजे चार युवकों ने अभद्रता की। युवकों ने ढोल नगाड़े वालों को धकेल दिया और बाजे फोड़ दिए। घटना के बाद सिवनमालवा में तनाव की स्थिति बन गई। सैकड़ों भाजपाई थाने पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया। इसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया। एक अभी फरार है। सिवनीमालवा थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा के कार्यकर्ता मस्जिद मोहल्ले में पहुंचे तो कुछ लेागों ने जूलूस को आगे जाने से रोका। जश्न मनाने और बाजे बजाने से रोक दिया। इस पर बहस होने लगी। लोगों ने नगाड़े वालों को धकेल दिया और फोड़ भी दिए। इस पर माहौल बिगड़ने लगा। जुलूस में शामिल भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, इस पर एसडीओपी, थाना प्रभारी अजय तिवारी दलबल के साथ पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान होशंगाबाद से बज्र भी पहुंच गया।

भाजपा कार्यकर्ता कमलेश लौवंशी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोहिन पिता रहीस खान, गुल्ली पिता सिब्बू, छोटू पिता मंसूर खान को गिरफ्तार किया। चौथा आरोपी नजीम खान फरार है। एसडीओपी एसएन सोनिया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मुस्तैद है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। रात में पेट्रोलिंग तेज की जाएगी।

खबरें और भी हैं...