पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • चुनाव से पहले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन अभी सिर्फ स्वीकृति, 2021 तक बनने का इंतजार

चुनाव से पहले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन अभी सिर्फ स्वीकृति, 2021 तक बनने का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| नर्मदा सेवा यात्रा के एक साल पूरे होने का फायदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी तरह उठाया। राजघाट और हर्बल पार्क पर श्रमदान करना था लेकिन दोनों घाट पहले से साफ थे। पोस्ट ऑफिस घाट पर सीढ़ियों का भी रंगरोगन था। मुख्यमंत्री ने पुती पुताई सीढ़ियों पर ब्रश चलाकर श्रमदान किया। ऐसा लगा मानो नर्मदा के सहारे चुनाव की नैया पार लगाने की कोशिश हो। शिवराज के साथ सारे अधिकारी और भाजपाई भी रंगीन सीढ़ियों पर ब्रश चलाने लगे। -फोटो: नरेंद्र कुशवाहा

यह होंगे काम

स्वच्छता शहरी घाटों पर 249 शौचालय, ग्रामीण क्षेत्र में 29 हजार 500 शौचालय, 110 गांव में चेंजिंग रूम, 285 कचरा पेटी, बाबई में सॉलिड वेस्ट प्लांट, 14 हजार मुक्तिधाम बनेंगे। सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने गैस शवदाह गृह के लिए 2 लाख दिए। 235 ग्राम पंचायतों में जैव विविधता समिति बनेगी।

पर्यावरण संरक्षण 2227 गांवों में बायोगैस सयंत्र बनेंगे, 41 करोड़ 40 लाख से नर्मदा के दाएं तट पर 40 और बाएं तट पर 42 रैन बसेरे बनेंगे। नर्मदा किनारे 2 हजार 448 सोलर पंप लगे हैं।

इनका हुआ विमोचन

‘नर्मदा सेवा मिशन का एक वर्ष’ पुस्तक का विमोचन किया। इसमें 23 विभागों के सेवा यात्रा में किए कार्यों का समन्वय है। कमिश्नर उमाकांत उमराव और टीम द्वारा लिखित ई-बुक का विमोचन किया। ई-बुक रिपेरियन जोन पर आधारित है। प्रो. विपिन व्यास द्वारा लिखित नर्मदा के बाय लॉजिकल हेल्थ पर लिखी पुस्तक और नर्मदा पवित्र सर्वदा अभियान के फोल्डर का भी विमोचन हुआ।

वन मैन शो: कार्यक्रम में सिर्फ सीएम का भाषण

नर्मदा सेवा यात्रा के समापन के एक साल पूरे होने पर सीएम का कार्यक्रम वन मैन शो रहा। मंच से केवल शिवराज का ही भाषण हुआ। एक घंटे प्रदेश सरकार और अपने काम गिनाए। पौधों एवं रिपेरियन जोन की फोटो गैलरी को भी देखा। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रभारी मंत्री जालम सिंह पटेल, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, कुशल पटेल, विजयपाल सिंह, ठाकुर दास नागवंशी, सरताज सिंह, शिव चौबे, हरिशंकर जायसवाल, जपं अध्यक्ष संगीता सोलंकी मौजूद रहीं।

हकीकत

की रिपोर्ट

डीपीआर: बनी

राशि स्वीकृति: हो गई

राशि आई: नहीं

काम होगा: 2 से 3 साल

इधर, सीएम को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ले गई थाने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देने जा रहे कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें थाने में रखा। बाद में मुचलके पर छोड़ दिया। देहात थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कांग्रेसी सीएम को ज्ञापन देने के नाम पर समय खराब करने जा रहे थे। इसलिए उन्हें रोका और थाने में लाए थे। बाद में मुचलके पर छोड़ दिया है। धर्मेंद्र तिवारी, अनोखी राजौरिया, शिवराज चंद्रौल, फैजान हल हक, विक्की मौर्य, अक्षय दीक्षित सहित अन्य कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ा। इधर, शिवराज चंद्रौल ने बताया पुलिस भाजपा के दबाव में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। कांग्रेसियों को थाने के सामने से पकड़ा। काफी देर तक जबरन थाने में बैठाकर रखा।

झलकियां

प्रभारी मंत्री लेट आए। आते ही मंच पर सीएम के पैर पड़े। शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा मिशन जारी रखने का संकल्प दिलाया। 11 व्यक्तियों को 108 प्रकार के पौधों की प्रजातियों के बीज वितरित किए।

आंवली घाट से आई गौरा बाई और दल की महिलाओं ने सीएम के स्वागत में गीत गाया।

खबरें और भी हैं...