पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समर्थन मूल्य पर खरीदी 20 मई को होगी बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 20 मई शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए किसानों को मैसेज किए जा रहे हैं। अंतिम दिन तौल केंद्र पर आने वाले किसानों को टोकन मिलेगा ताकि शाम 5 बजे के बाद भी उनका गेहूं तौला जा सके और खरीदी की प्रक्रिया पूरी हो। गेहूं की कुल खरीदी 7 लाख 54 हजार मिट्रिक टन हुई है। किसानों को 1155 करोड़ रुपए का भुगतान भी हो चुका है, वहीं गेहूं का परिवहन 7 लाख 27 हजार क्विंटल का परिवहन किया गया है।जिले के 128 उपार्जन केंद्रों में से 48 गेहूं उपार्जन केंद्र लगभग बंद हो गए हैं। पांच दिन में कोई भी किसान उपज लेकर नहीं आया है। चना व मसूर की खरीदी अभी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...