30 दिनों में होने वाले नामांतरण अब 3 दिनों में होंगे
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
प्लॉट या जमीन का नामांतरण अब लोक सेवा गांरटी योजना में 30 दिन की जगह महज 3 दिन में होगा। इसके लिए तहसील दफ्तरों में मेल मर्ज इन सिस्टम डेवलप किया जा रहा है। इसकी मदद से एक बार एंट्री करने पर 100 नाम तक नोटिस जारी कर दिए जाएंगे। नामांतरण का आवेदन अपलोड करने पर ऑटोमेटिक नोटिस, इश्तेहार, पटवारी, आरआई रिपोर्ट की सूचना एक बार में जनरेट हो जाएगी। इससे तहसील दफ्तरों में होने वाले कामों में तेजी आएगी। लोक सेवा गारंटी योजना के तहत जमीन और प्लाॅट के नामांतरण का आवेदन देने पर उसके अविवादित होने पर वह नामांतरण 30 दिनों में करना पड़ता है। तय समय में नामांतरण नहीं करने पर संबंधित तहसीलदार पर रोजा के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है।