वाणिज्यिक अधिकारी डीके वर्मा का स्थानांतरण
होशंगाबाद| रेलवे के वाणिज्यिक अधिकारी डीके वर्मा का गुना स्थानांतरण हो गया है। उनकी जगह हबीबगंज से एके झारखड़िया आए हैं। वर्मा को रेलवे प्रबंधन ने रिलीव कर दिया है। हालांकि अभी वे मेडिकल पर हैं। वर्मा ने बताया स्थानांतरण विभाग की सामान्य प्रक्रिया है। अभी वे मेडिकल पर हैं।