भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कल आएंगे होशंगाबाद
होशंगाबाद| भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह पहली बार 17 मई को होशंगाबाद आएंगे। शाम 6 बजे भोपाल तिराहे पर युवा मोर्चा उनका स्वागत करेगा। भाजपा संभागीय कार्यालय होते हुए सतरस्ता, जयस्तंभ, हलवाई चौक, झंडा चौक, एसएनजी चौराहा से रैली निकाली जाएगी। सिंह भाजपा कार्यालय मेें बैठक लेंगे। 18 मई सुबह सेठानीघाट पर नर्मदा पूजन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ संगठन महामंत्री सुहास भगत भी आएंगे।