पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • जनसुनवाई में बिजली विभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित

जनसुनवाई में बिजली विभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद|मंगलवार को जनसुनवाई में लोगों की समस्या का निराकरण जनपद पंचायत सीओ आरएन गुप्ता ने किया। लगभग 100 आवेदनों की सुनवाई में ज्यादा आवेदन पानी की समस्या, बिजली, कब्जा व प्रधानमंत्री आवास योजना के आएं। जनसुनवाई में बिजली विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। विभाग का एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

पहला मामला: फेफरताल स्थित जाटव मोहल्ले में वार्ड क्रमांक 23 के 60 परिवार पानी की समस्या के लिए परेशान है।

दूसरा मामला: खिड़िया तहसील बाबई के आदिवासी मोहल्ले में शौचालय व पानी की भारी समस्या है।

तीसरा मामला: चैतलाय के वार्ड 11 से छमा बाई पानी की समस्या के लिए जनसुवाई में पहुंची।

चौथा मामला: रितेश मीना ने जपं सीओ को आवेदन में कहा फेफरताल वार्ड 23 में मकानों की स्थिति पूरी जर्जर हो चूंकी है। जिस वजह से हम अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं। जब की सभी परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले है।

खबरें और भी हैं...