पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • प्रदेश से गुजर रही कम दबाव की ट्रफ लाइन, बारिश के बढ़े आसार

प्रदेश से गुजर रही कम दबाव की ट्रफ लाइन, बारिश के बढ़े आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

मौसम में लगातार बदलाव से तपन कम हो रही है लेकिन उमस बरकरार है। बुधवार को जिले में बादल छाए रहे। आंधी भी चली। उमस और गर्मी से लोग बेचैन रहे। प्रदेश से गुजर रही कम दबाव की ट्रफ लाइन से अचानक मौसम ने रुख बदला। मौसम विभाग ने 24 घंटों में गरज चमक और बारिश की चेतावनी दी है। बारिश होती है तो फसल, सेहत और बाजार पर असर पड़ेगा। तापमान बढ़ने का कारण उत्तर भारत की ओर कम दबाव का क्षेत्र बनना है। इधर, दक्षिण भारत में दबाव है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा। सुबह 8.30 बजे उमस 40 फीसदी थी। जो दोपहर 11.30 बजे 27 प्रतिशत पर पहुंच गई।

80 केंद्रों पर 22 हजार 593 मीट्रिक टन गेहूं और 7 केंद्रों पर 3 हजार मीट्रिक टन चना खुले में रखा है। 97% गेहूं का परिवहन हो चुका है। 3% गेहूं परिवहन के लिए बचा है।

यह है मुख्य कारण

मई में हवा ने रुख बदला है। इन दिनों दक्षिण से पश्चिम दिशा की ओर 4 से 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। यह कम दबाव का क्षेत्र बनाती है। आम तौर पर गर्मियों और मई में हवा उत्तर से पश्चिम की तरफ चलती है।

खुले में रखे गेहूं को खतरा

इस साल सबसे अधिक तापमान 12 मई को दर्ज

जिले में अभी तक का अधिकतम तापमान 2010 में दर्ज किया था। 24 मई को 47.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद तापमान 45 डिग्री और 46 डिग्री तक पहुंचा। इस साल सबसे अधिक तापमान 12 मई को 45.7 दर्ज किया गया।

ऐसे बनती है ट्रफ लाइन

तापमान बढ़ने के कारण हवा का दबाव कम है। वर्तमान में उत्तरी राज्यों में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे ट्रफ लाइन निर्मित हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दबाव कम होने के कारण मौसम में अचानक परिवर्तन की स्थिति में कभी भी बारिश हो सकती है। इसमें लोकल डेवलपमेंट से भी बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं।

उल्टी दस्त के बढ़े मरीज

गर्मी और अचानक बदले मौसम से रोजाना 500 से 700 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को 581 मरीज पहुंचे। इनमें से 84 मरीजों को भर्ती किया गया। दस्त के 14, पेट दर्द के 37 मरीज, बुखार के 18 मरीज, घबराहट के 18, उल्टी के 11 मरीज आए।

वर्ष तापमान / डिग्री

2012 45.0

2013 46.1

2014 45.0

2015 46.3

2016 46.9

2017 45.9

2018 45.7

ट्रफ लाइन से बारिश होगी

दबाव कम होने के कारण प्रदेश से ट्रफ लाइन बन गई है। इससे मौसम बारिश के आसार हैं। संभाग के बैतूल और हरदा में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। हिमांशु विश्वकर्मा, सहायक मौसम वैज्ञानिक

किसान ध्यान दें

जिला प्रशासन ने गेहूं, चना बेचने आने वाले किसानों को त्रिपाल से उपज ढंककर लाने की सलाह दी है। कलेक्टर अविनाश लवानिया के मुताबिक बारिश में उपज भीगेगी तो एफएक्यू के मापदंड पर खराब हो जाएगी।

25 से नौतपा : तापमान में लगातार बदलाव का मौसम पर असर देखा जा रहा है। इस बार तापमान 45.7 डिग्री के ऊपर मई में ही पहुंच चुका है। जबकि पिछले वर्षों में यह स्तर रोहणी में पहुंचता था। 25 मई से 3 जून तक रोहणी शुरू होने वाली है। इस बार रोहणी में तापमान पिछले रिकाॅर्ड तोड़ेगा।

बारिश हुई तो यह फायदा: किसान मूंग की फसल के लिए पानी की जरूरत महसूस कर रहे हैं। एक दो दिन में जिले में बारिश होती है तो मूंग को फायदा मिलेगा। गर्मी और तपन से लोगों को भी राहत मिलेगी। बारिश से हल्का भूजलस्तर बढ़ेगा। इससे जलसंकट की समस्या से उभरा जा सकेगा।

बारिश से यह नुकसान: सहकारी समितियों, मंडी और खलियानों में अभी भी गेहूं खुल में पड़ा है। भंडारण की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। बारिश होने से हजारों क्विंटल गेहूं भीगकर खराब हो जाएगा। गर्मी के बाद बारिश से वायरल फीवर के साथ उल्टी, दस्त के मरीज बढ़ेंगे।

खबरें और भी हैं...