नवोदय में 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 19 को
होशंगाबाद| जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं के 5 खाली पदों के प्रवेश परीक्षा 19 मई को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा में होगी। प्राचार्य मृदुला त्रिपाठी ने बताया परीक्षा के लिए होशंगाबाद जिले के 484 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन भरे हैं।