होशंगाबाद| एनईएस कॉलेज में बुधवार को बीएड द्वितीय सेमेस्टर के
होशंगाबाद| एनईएस कॉलेज में बुधवार को बीएड द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सीनियर्स को विदाई दी। सीनियर्स ने अपने अनुभव भी मंच से बताएं| कार्यक्रम में मिस फेयरवेल खुशबू प्रधान एवं मिस्टर फेयरवेल राधेश भट्ट बने। संचालन जेबा एवं आशुतोष भट्ट ने किया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक अरुण शर्मा, प्राचार्य डाॅ. ज्योत्स्ना खरे, डॉ. मुक्तेश तिवारी, आरती शर्मा, डॉली जैन, आनंद दुबे, डॉ. कमलेश शुक्ला, कनक अनुराधा, प्रिया कल्पना, दीपक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।