रोजगार सहायक हड़ताल पर, पंचायतों में काम अटके
जिले के लगभग 400 ग्राम रोजगार सहायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशाध्यक्ष रोशन सिंह परमार के आह्वान पर 7 ब्लाॅकों के रोजगार सहायक नियमितिकरण और सहायक सचिव के पद पर संविलियन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर बैठ गए हैं। ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश यादव ने बताया मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल से पंचायतों में काम प्रभावित हो रहे हैं।