पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • अच्छे करियर के लिए युवाओं के एक हाथ डिग्री और कौशल प्रशिक्षण होना लाभप्रद

अच्छे करियर के लिए युवाओं के एक हाथ डिग्री और कौशल प्रशिक्षण होना लाभप्रद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवा.|होशंगाबाद/ पिपरिया

छोटे शहरों और गांवों के युवाओं को समान अवसर मिल सके इसलिए दैनिक भास्कर समूह के सयुंक्त तत्वावधान में श्री वैष्णव विद्यापीठ विवि, इंदौर की ओर से रविवार को पिपरिया और सोमवार को होशंगाबाद में नॉलेज सीरिज सेमिनार हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी और पालक उपस्थित थे। नॉलेज सीरीज सेमिनार में करियर काउंसलर एवं विषय एक्सपर्ट प्रो. श्याम बरहानपुरकर ने भी युवाओं को उनके सवालों का जवाब देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया वर्तमान दौर में काफी कुछ पहले से बदल चुका है और इसी के मद्देनजर युवाओं को भविष्य की भी तैयारी करनी चाहिए और भविष्य में व्याप्त होने वाली संभावनाओं को देखते हुए विषय का चयन करना चाहिए। करियर मार्गदर्शक प्रो. जयेश सुराना ने ‘नए दौर में करियर की नई दिशाएं, 10वीं के बाद विषय का सही चुनाव, 12वीं के बाद करियर की डगर पर कैसे आगे बढ़ें व भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की कैसी तैयारी करें”, जैसे विषयों को लेकर विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए। उन्होंने बताया 10वीं के बाद रूचि, योग्यता और क्षमता के आधार पर उपयुक्त विषय का चयन करें और 11वीं, 12वीं की पढ़ाई के साथ साथ लक्ष्य के अनुरूप अपनी तैयारी करें। अच्छे करियर के लिए युवाओं के एक हाथ में डिग्री या डिप्लोमा हो और दूसरे हाथ में कौशल प्रशिक्षण होना लाभप्रद है एवं अंग्रेजी, कंप्यूटर और अच्छी कम्युनिकेशन का होना भी आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...