पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • आज और कल ही होगी गेहूं की खरीदी, 48 केंद्र हुए बंद

आज और कल ही होगी गेहूं की खरीदी, 48 केंद्र हुए बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज और कल ही होगी गेहूं की खरीदी, 48 केंद्र हुए बंद

होशंगाबाद|
समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी के लिए अब केवल दो दिन शेष बचे है। पंजीकृत 76 हजार किसानों में से 60 हजार किसानों ने उपज सरकार को बेची। 16 हजार किसानों को अब केवल दो दिन में अपना गेहूं बेचना है। खरीदी की समय सीमा 20 मई तक है पर 19 काे शनिवार और 20 को रविवार होने के कारण 18 मई तक ही खरीदी होगी। खरीदी अब तक 7 लाख 67 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया। वहीं 48 केंद्रों पर उपज नहीं आने के कारण बंद कर दिए है। शुक्रवार को अंतिम दिन किसानों का तांता लगेगा। आखिरी दिन होने के चलते कई किसान अपनी उपज विक्रय करने पहुंचेंगे। डीएम नान योगेश सिंह ने बताया किसान अपनी उपज गुरुवार को ही केंद्र पर लेकर आए इससे अंतिम दिन परेशानी नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...