वैश्य महासम्मेलन की हुई बैठक
होशंगाबाद| वैश्य महासम्मेलन की मासिक बैठक बुधवार को हुई। इसमें जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, उपाध्यक्ष आशा खंडेलवाल, भारती अग्रवाल, भावना चावरा, उषा अग्रवाल, माया अग्रवाल, वैशाली खंडेलवाल, लाली मालवीय, रचना मस्ते, जयंती जैन, शारदा जैन, ज्योति अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, संदीप जैन, नेहा अग्रवाल, अनिता अरुण जैन, मुक्ता चौकसे, बबीता खंडेलवाल, खुशबू खंडेलवाल उपस्थित थीं।
आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस शिविर आयोजित
पिपरिया| आर्ट ऑफ लिविंग पिपरिया ने 6 दिनी हैप्पीनेस शिविर आयोजित किया। इसका सोमवार को समापन हो गया है। कार्यक्रम पुराना गल्ला मंडी भाजपा कार्यालय परिसर में हुआ । प्रशिक्षक आनंद सोडानी ने लोगों को सुदर्शन क्रिया सिखाई। योग से शांति, प्रसन्नता का अनुभव करते हुए तनाव रहित एवं संतुलित जीवन शैली के लिए माइंड मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया। इसमें किशोर राजपूत, जितेंद्र सावला, रजत जैन, प्रीतम चौरसिया, मनीष राय, स्वदेश ढिमोले, पापा जायसवाल, रितु सोडानी, श्वेता चौरसिया ने सहयोग दिया।
अभा सफाई मजदूर यूनियन ने सीएमओ पर कार्रवाई की मांग
पिपरिया| अभा सफाई मजदूर कां.ट्रेड यूनियन ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें गाडरवारा सीएमओ के खिलाफ एफआईआर की मांग की। स्थानीय शाखा के अध्यक्ष पंचम डागौर, सचिव दीनदयाल का कहना है गाडरवारा सीएमओ ने सफाई कामगार राजेश की मांग का उचित निराकरण नहीं किया। इसके चलते उसने खुद को आग लगा ली। वह 85 प्रतिशत जल गया।
रोजगार मेला मंगल भवन में आज
सोहागपुर| जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र गुरुवार को मंगल भवन में रोजगार मेले का आयोजन होगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार बाबई व सोहागपुर के लिए स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सीएमओ जीएस राजपूत ने बताया विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं में लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।
जपं में स्व रोजगार मेला का आयोजन
सिवनी मालवा| स्व रोजगार मेले का आयोजन बुधवार को जनपद पंचायत के सभागार में उद्योग विभाग द्वारा किया। उद्योग विभाग के सह प्रबंधक डीके मालवीय ने बताया विभिन्न विभागों द्वारा कुटीर ग्रामोद्योग, आईटी उद्योग केंद्र, स्वरोजगार एनआरएलएम के बारे में बताया। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य, जितेंद्र चौहान, आरवी शर्मा मौजूद रहे।
विधायक ने सरकारी अस्पताल को एसी किया भेंट, मरीजों काे होगी सुविधा
पिपरिया| सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के लिए विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने बुधवार को 1.5 टन का एयर कंडीशनर नि:शुल्क भेंट किया। ऑपरेशन थियेटर में एयर कंडीशनर की कमी थी। इसे विधायक ने दूर कर दिया। गर्मियों में बगैर एयरकंडीशन के ऑपरेशन करना मुश्किल हो रहा था। अस्पताल में सीजर शुरू और जनरेटर की खराबी दूर करने के निर्देश दिए। आपात परिस्थितियों में मरीजों को असुविधाएं ना हों। विधायक ने डॉक्टरों से चर्चा की। इसमें विधायक नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, गोपालदास दूदानी, बलराम ठाकुर, अनिल साहू, डॉ. साहू, डॉ. नागर आदि उपस्थित रहे।
सहायक सचिवों ने दिया धरना
माखननगर| नियमितीकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे ब्लॉक के सहायक सचिवों को गर्मी में टेंट की जगह वट का सहारा लेना पड़ा। महिलाएं वट सावित्री पर पूजन करती रहीं। सहायक सचिव जनपद पंचायत के सामने चबूतरे पर नारेबाजी करते रहे।
डीआईजी ने किया कोतवाली का निरीक्षण
होशंगाबाद| रेंज के डीआईजी आरके चौबे ने बुधवार को कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की बिल्डिंग एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्राइम रिकार्ड देखे। कोतवाली टीआई अनूप सिंह नैन ने बताया औचक निरीक्षण करके थाने में करीब एक घंटे रहे।
और क्राईम रिकार्ड भी देखा अपराध निकाल करने में तेजी लाने की बात कही।
निधन
लखन लाल मांझी
होशंगाबाद| ईदगाह निवासी लखन लाल मांझी का निधन हो गया। वह फोटो जर्नलिस्ट स्व.गोविंद मांझी के ताऊ और संतोष मांझी के पिता थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया।