पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सीएम घोषणा के बाद नहीं आया कोई आदेश कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

सीएम घोषणा के बाद नहीं आया कोई आदेश कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। नारेबाजी करते हुई कार्यकर्त्ता।

होशंगाबाद |आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास पर मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई। जिस का आदेश 16 मई तक नहीं आया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन ने बुधवार को धरना देकर संयुक्त कलेक्टर आदित्य रिछारिया को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष सुमित्रा अहिरवार ने बताया सीएम ने सहायिका का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 5 हजार व कार्यकर्ताओं का 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार किए जाने व सेवा निवृत्ति होने पर 62 वर्ष और सेवा समाप्ति होने पर 1 लाख रुपए और सहायिकाओं को 75 हजार रुपए दिए जाएंगे। घोषणा के बाद अभी तक शासन की ओर से कोई आदेश नहीं आया। जिला सचिव मुक्ता मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुमित्रा देवी, जिला कोषाघ्यक्ष सविता झरानिया व अन्य आंगनबाड़ी सहायिका व कर्मचारियों के द्वारा दिया गया।

खबरें और भी हैं...