पुरुषोत्तम मास के निर्माता स्वयं श्री हरि हैं: परसाई
पुरुषोत्तम मास में सत्कर्म का महत्व अनंत गुना हो जाता है। सृष्टि का निर्माण एवं सभी बारह मासों का निर्माण ब्रह्मा ने किया पर 13वां मास (पुरुषोत्तम मास) भगवान स्वयं हरि ने बनाया है। इसलिए इसका महत्व अनंत गुना है हरि के मास में श्रीहरि की कथा मुक्ति प्रदान करती है इसलिए पुरुषोत्तम मास में अवश्य कथा श्रवण करनी चाहिए। यह बात भगवाताचार्य आचार्य पुष्कर परसाई ने गीता मैरिज पैलेस में भागवत कथा के पहले दिन कही। कथा में महात्यम पर एवं भक्ति नारद संवाद पर प्रकाश डाला।
पुरुषोत्तम मास में सत्कर्म का महत्व अनंत गुना हो जाता है
भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली
पिपरिया| सांडिया रोड पर मंडलोई द्वारा बुधवार सुबह 8.30 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर से कथा स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। पहले दिन कथा वाचक पंडित हरीश शर्मा नेमावर ने कथा का महत्व बताया। कथा रोज दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा होगी। जय माता दी समिति समिति ने शोभायात्रा का स्वागत किया।