भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
कला के क्षेत्र में भी राजनीति हावी है। पंडित रामलाल शर्मा स्कूल में मंचित हुए नाटक ‘अर्जेंट मीटिंग’ में यह उजागर हुआ। नाटक जयवर्धन सिंह ने लिखा है। नाटक में जापान में होने वाले भारत महोत्सव में भारत के एक नाटक का चयन कल्चर मिनिस्ट्री की एक समिति करती है। इसके लिए चयन के लिए सदस्यों की अर्जेंट मीटिंग बुलाई जाती है। मीटिंग में एक मंत्री अपने भतीजे के नाटक की सिफारिश कर उसका चयन कराता है।
श्रीएकरंग नाट्यमंच के साथ स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किया नाटक ‘अर्जेंट मीटिंग’
होशंगाबाद| नाटक ‘अर्जेंट मीटिंग’ का मंचन पहली बार मंच पर िकया गया।
लेखिका त्रिपुरारी शर्मा द्वारा लिखा नाटक मेय बी दिस समर का मंचन शनिवार को होगा। कार्यक्रम शाम 7.30 बजे शुरू होगा। नाटक का मंचन रामलाल शर्मा स्कूल परिसर में हो रहा है।
आज होगा मेय बी दिस समर का मंचन
नाटक के पात्र
डिप्टी डारेक्टर प्रेम शंकर मांगरोल
मि.धनानंद, बजाज हितेश मेहरा
अनुवादक, त्रिपाठी वरुण शुक्ला
प्रो.सदानंद भारती अजीत सिंह राठौड़
अभिनेता,कुमार सौरभ विश्वकर्मा
अजीत,नारंग नर्मदा हरियाले
अजंता,समीक्षा अल्का अहिरवार
अचल अनुराग शर्मा
चौकीदार मयंक चिचवारे
ड्राइवर शिवम कीर