भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
डोलरिया के आमु गांव के पास बाईक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों डायल 100 और 108 से नर्मदा अस्पताल लाया गया। मनोज सारन ने बताया कि घायल अनिल बकोरिया (30) पिता इमरतलाल निवासी बह्मनगांव और संजीव बकोरिया (24) पिता हेमराज बकोरिया निवासी डुडुगांव हादसे में घायल हुए। दोनों बाइक से आमु गांव डोलरिया की ओर आ रहे थे। तभी उन्हें अामुगांव में अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। अनिल बकोरिया वेंटीलेटर पर रखा है।
युवक की मौत
सनखेड़ा नहर के पास 2 ऑटो की टक्कर में घायल हुए गयाप्रसाद पाल (35) पिता कंछेदी लाल सनखेड़ा की मौत शुक्रवार सुबह 7.30 बजे हो गई।