- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- भास्कर अपील: धीरे वाहन चलाएं, सड़क पर आपके अलावा कई और जिंदगियां भी चल रही हैं... जिनका घर पर परिवार इंतजार कर रहा है...
भास्कर अपील: धीरे वाहन चलाएं, सड़क पर आपके अलावा कई और जिंदगियां भी चल रही हैं... जिनका घर पर परिवार इंतजार कर रहा है...
इटारसी| नेशनल हाईवे-69 पर शुक्रवार को ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मिशन खेड़ा चर्च के पास गुरुवार को रेत से भरे डंपर ने स्कूटी सवार नरेंद्र नगर के 64 वर्षीय बफाती खान को मौत की नींद सुला दिया। डंपर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि डंपर स्कूटी को 20 फीट दूर तक घसीटते हुए ले गया। स्कूटी पर सवार खान संभल भी नहीं पाए और अगले पहिए के नीचे से होकर पिछले टायर में जाकर दब गए। 20 मिनट तक शव और स्कूटी डंपर के पहिए में फंसी रही। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद हाईवे पर भोपाल और नागपुर तरफ से आने वाले वाहनों का जाम लग गया। मृतक बफाती खान पिता पीर खान (64) निवासी नरेंद्र नगर 12 बंगला पुरानी इटारसी क्षेत्र के रहने वाले थे। होशंगाबाद के जिला अस्पताल में उनकी प|ी भर्ती है। वहीं से वे स्कूटी से निकले थे। 20 किलोमीटर तक इटारसी आ गए पर घर पहुंचने के 15 मिनट पहले खेड़ा में उनकी जीवन यात्रा खत्म हो गई। यह घटना हाईवे पर 11 बजे हुई। पीछे से आ रहे डंपर ने खान की स्कूटी को चपेट में ले लिया। डंपर की गति अधिक होने से ड्राइवर ने ब्रेक लगाए थे। पर डंपर करीब 20 फीट दूर जाकर रुका। डंपर के क्लीनर साइड के पहिए में स्कूटी और खान फंस गए। डंपर उन्हें घसीटते हुए ले गया। जब रुका तो खान पिछले पहिए में दबे हुए थे। हाईवे पर का यातायात बाधित हो गया।