पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हवा का कम दबाव खत्म, बढ़ने लगी गर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

हवा के कम दबाव का क्षेत्र खत्म होते ही गर्मी बढ़ने लगी है। दिन में तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन में सुबह से ही गर्मी तेज हो रही थी। सुबह 8.30 बजे ही तापमान 34 डिग्री पार कर गया। सुबह 11.30 बजे 40 डिग्री पर पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और गर्मी रहेगी। कम दबाव का क्षेत्र कम हो गया है। इसलिए अब गर्मी और रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। नौतपा 25 से शुरू हो रहे हैं। इस समय भी गर्मी तेज पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...