पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • ए ग्रेड स्टेशन पर क्यूसीआई टीम आई, 2 दिन आपसे लेगी स्वच्छता का फीडबैक लेगी

ए-ग्रेड स्टेशन पर क्यूसीआई टीम आई, 2 दिन आपसे लेगी स्वच्छता का फीडबैक लेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

भारतीय रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता सर्वे करा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को ए-ग्रेड होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का सर्वे करने दिल्ली से दो सदस्यीय टीम क्वालिटी काउंसिलिंग ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) टीम आई। जो स्टेशन परिसर में रहकर दो दिनों तक आम लोग और यात्रियों से स्टेशन की स्वच्छता और सुविधा पर उनका फीडबैक लेगी। टीम गुप्त रूप से सर्वे कर रही है। आम लोगों से राय लेकर एप की मदद से ऑनलाइन सर्वे कर रही है। हालांकि टीम के सदस्यों ने सर्वे संबंधी सूक्ष्म जानकारी देने से मना कर दिया। टीम दो दिनों में 300 लोगों से फीडबैक लेगी। स्टेशन प्रबंधक एचके तिवारी ने बताया दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आई है, जो लोगों से फीडबैक ले रही है।

खबरें और भी हैं...