होशंगाबाद| गुप्ता ग्राउंड पर शुक्रवार को अंडर-15 की टीम के लिए टैलेंट हंट चयन प्रक्रिया हुई। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर अकादमी में प्रवेश के लिए संभाग के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। इंदौर से ब्रजेश पटेल,और सुनील धोलपुरे पहुंचे। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ अध्यक्ष कपिल फौजदार, राजेश चौरे, मनोहर बिलथरिया, अनंत तिवारी सहित बंटी ठाकुर मौजूद रहे। शनिवार सुबह 7 बजे से संभाग की टीम के सभी खिलाड़ियाें का चयन किया जाएगा।