पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सरस्वती पब्लिक स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा

सरस्वती पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| कोठी बाजार स्थित सरस्वती पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल का हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं में कामर्स संकाय का रिजल्ट 100% एवं विज्ञान समूह का रिजल्ट 95% रहा। साथ ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90% रहा। कक्षा 12वीं एवं 10वीं में अधिकतम विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 10वीं में कीर्ति सोनी 79.5% प्रथम, गुरुदास 75.5% द्वितीय एवं 12वीं क्लास में सुयश प्रताप 78% ने प्रथम एवं अग्रराज 76% अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...