भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद
जिला न्यायालय के एडीआर सेंटर में शुक्रवार को पैरालीगल वाॅलंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा। शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके कुलकर्णी ने की। उन्होंने कहा वाॅलंटियर्स न्यायदूत हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लड़ते हैं। शिविर में 10 प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुए। इसमें एडीएम मनोज सरियाम, सतीश भार्गव, विजय चौहान, श्याम शर्मा, अपर जिला न्यायधीश दिनेश प्रसाद मिश्र, विशेष न्यायाधीश मनोज श्रीवास्तव, विधिक सहायता अधिकारी सनातन सेन ने वॉलंटियर्स को जानकारी दी।