भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद
मप्र पटवारी संघ ने मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पटवारियों ने प्रदेशस्तर पर काली पट्टी लगाकर काम किया और शाम को नायब तहसीलदार संजीव मांडरे को बस्ते सौंपे।
पटवारियों का कहना है कई सरकारी कार्य मोबाइल से कराए जाते हैं। पटवारियों को मोबाइल खरीदी करने के आदेश भी दिए गए लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। कोदर सिंह मौर्य, दिनेश कुमार तिवारी, अंजू नारोलिया, होशियार सिंह चौहान, यशवंत राजपूत, नरेंद्र सोलंकी, नितिन शर्मा, प्रदीप यादव, महेश बारके, कन्हैयालाल, भगवत चौहान, प्रदीप सराठे, अनिल सेठ, देवी प्रसाद मेहरा, नीतू श्रीवास्तव, देवी प्रसाद मेहरा आदि ने बस्ते सौंपे।