होशंगाबाद| भोपाल तिराहे के पास वर्धमान फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी को कार चालक ने टक्कर मार दी। उसे पैर में गंभीर चोट आईं। उनके वॉल्ब खराब हो गए। पुलिस ने बताया कंपनी कर्मचारी नरेंद्र निरापुरे भोपाल तिराहे के पास से जा रहे थे तभी पीछे से कार (एमपी 04 सीजे 5856) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे उसे चोटें आई हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर निरापुरे के परिजनों के अनुसार पुलिस ने कार चालक की पहचान कर ली है लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। एक वीडियो आया है, जिसमें उक्त कार चालक वहां मौजूद है और पुलिस महिलाकर्मी उससे बात कर रही है।