इटारसी | होरिया पीपर में रविवार को दो गुटों में पत्थर, लकड़ी और अन्य औजारों से हुए बलवा में रामपुर पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों के 19 लोगों को आरोपी बनाया। थाना प्रभारी आम्रपाली दाहत ने बताया दोनों पक्ष के बयान लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गैर इरादतन हत्या करने का केस दर्ज किया। 19 आरोपियों में आधे घायल हैं जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ आरोपी फरार हैं। होरियापीपर के लोग एकत्र होकर मांझी समाज के लोगों की पूजन और भोजन बन रहा था। पत्थर, डंडे, कुल्हाड़ी मारकर हमला कर दिया।
यह था मामला
भोपाल, बैरागढ़ और होशंगाबाद से एक ही कुटुम्ब व रिश्तेदार सहित करीब 150 लोग होरियापीपर देवता पूजन के लिए आए थे। बाइक से एक बच्ची को कट मारने पर इन्हीं के परिवार के एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने मारपीट की। तब मांझी समाज के सात-आठ लोग विवाद करने आ गए। उनके जाने के बाद होरियापीपर के के लोग एकत्रित होकर उस जगह पहुंचे जहां मांझी समाज के लोगों की पूजन और भोजन बन रहा था। पत्थर, डंडे, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।