पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • बसों का किराया बढ़ाने फिर दिया जाएगा ज्ञापन

बसों का किराया बढ़ाने फिर दिया जाएगा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद | यात्री बसों के किराए में 10% की वृद्धि से बस आनर्स ऐसोसिएशन खुश नहीं है। किराया बढ़ाने के लिए अब संघ फिर से शासन के अधिकारियों से बात करेगा। साथ ही ज्ञापन भी देगा। मप्र बस ऑनर्स एसो. किराए में 40% की डिमांड कर रहा है। लोकल बस ऑनर्स एसो. के अध्यक्ष कपिल फौजदार का कहना है कि अभी 10% किराए वृद्धि के निर्णय स्वीकार नहीं है। हड़ताल में जनता को परेशानी न हो इसलिए शामिल नहीं हुए,लेकिन 40% की डिमांड को लेकर एसो. एक बार फिर परिवहन मंत्री और आयुक्त से चर्चा करेगा। बस संचालक किराया बढ़ाने को लेकर ज्ञापन भी देगा।

1.15 रु. प्रति किमी किराए की है मांग-

ऑपरेटरों के मुताबिक फिलहाल सरकार द्वारा तय 92 पैसे प्रति किमी किराया तय है। सरकार किराए में बोर्ड की अनुशंसा बाद 25 फीसदी भी बढ़ाती करती है तो प्रति किमी 23 पैसा बढ़ जाएंगे। इससे 1 रुपए 15 पैसे किराया हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...