भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
नर्मदापुरम संभाग पुलिस रेंज के नए आईजी केसी जैन को सोमवार को एडीजी रवि कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण करवाया। आईजी ने रेंज में लाॅ एंड ऑडर बनाए रखने को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने चुनावी वर्ष में कार्य को लेकर कहा चुनाव को बेहतर व सफल करेंगे। अवैध उत्खनन के मामले में नियम काे समझने की बात कही। जैन प्रदेश सहित असम और छत्तीसगढ़ के नक्शली क्षेत्रों में पोस्टेड रह चुके हैं। पूर्व आईजी रवि कुमार गुप्ता ने कहा चारों जिलों में एसपी अच्छे होने से अपराध डिडेक्ट कर लिए हैं। डीआईजी श्री चौबे, एसपी अरविंद सक्सेना, एएसपी राजेश खाका, बैतूल एसपी डीआर तेनीवार, आरआई जगदीश पाटिल, सिटी टीआई अनूप सिंह नैन मौजूद रहे।