पुलिस ने पकड़े अवैध रेत से भरे 9 डंपर एक ड्राइवर के पास भी नहीं थी रॉयल्टी
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
रेत के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देहात थाना पुलिस ने 9 डंपर जब्त किए। डंपरों में क्षमता से कम रेत थी पर किसी भी डंपर के ड्राइवर के पास रायल्टी नहीं थी। पुलिस ने मामला खनिज विभाग को सौंप दिया है। खनिज विभाग ने अवैध परिवहन का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार-मंगलवार रात कुलामड़ी रोड पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 9 डंपर जब्त किए। डंपर चालकों के पास रायल्टी नहीं मिली। खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया पुलिस ने चार डंपरों को पकड़ा है। एक के पास ही रायल्टी मिली है। सभी का ओवर लोड का प्रकरण बनाया जाएगा।
इन डंपर पर कार्रवाई
पुलिस ने जिन डंपरों काे पकड़ा है, उनमें एमपी 04 एच ई 4333, एमपी 05 जीे 7550, एमपी 04 एचई 8065, एमपी 04 एचई 4828 , एमपी 04 एचई 4372,एमपी 04 एचई 3588,एमपी 04 एचई 3354, एमपी 04 एचई 4626 ,एमपी 04 एचई 3191
रसूखदार लोगों के बताए जा रहे जब्त किए गए डंपर
अंधी गति से दौड़ने वाले ट्रक और डंपरों में से पुलिस केवल 9 वाहनों को ही पकड़ सकी। पकड़े गए वाहन में अवैध रेत तो मिली, लेकिन रॉयल्टी के कागजात नहीं थे। जब्त डंपर रसूखदार लोगों के बताए जा रहे हैं। सरकार ने रेत खनन और परिवहन पर बीते वर्ष मई में पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस और खनिज विभाग की मिलीभगत से माफिया अभी तक रेत का अवैध परिवहन धड़ल्ले से कर रहा है।