पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • 16 तक मैसेज वाले किसानों को आज चना बेचने का मौका

16 तक मैसेज वाले किसानों को आज चना बेचने का मौका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

चने की खरीदी को लेकर परेशान किसानों को सरकार ने फिर एक मौका दिया है। जिन किसानों को 16 अप्रैल से पहले के लिए चना बेचने के लिए एसएमएस मिले थे। 18 अप्रैल को उपज बेच सकते हैं। यह उनके लिए आखिरी मौका रहेगा। जिला विपणन अधिकारी प्रशांत वामनकर ने बताया एसएमएस वाले दिन ही उपज बेचने के लिए पोर्टल पर बिल बनता है। जिले में 16 अप्रैल से पहले जिन किसानों को एसएमएस मिले थे। वे किन्ही कारण से उपज नहीं बेच पाए। उनको एक बार फिर 18 अप्रैल को चना को बेचने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद इनकी उपज को नहीं लिया जाएगा। इसके बाद अन्य किसानों के चने खरीदे जाएंगे। जिले में 16 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले में 77 हजार हेक्टेयर में चने की खेती हुई है।

खरीदी के लिए 2441 किसानों को भेजे एसएमएस

जिले में सभी खरीदी केंद्रों पर 2441 किसानों को एसएमएस भेजे हैं। किसान आने वाले दिनों में चने काे लेकर मंडी में आएंगे। एसएमएस भेजने का काम भोपाल से एनआईसी से हो रहा है। खरीदी 9 जून तक होगी।

खबरें और भी हैं...