पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • अभाविप उपाध्यक्ष, सहमंत्री, सदस्यों को एटीकेटी आई तो धरने पर बैठे

अभाविप उपाध्यक्ष, सहमंत्री, सदस्यों को एटीकेटी आई तो धरने पर बैठे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासकर संवाददाता | होशंगाबाद

नर्मदा और गर्ल्स कॉलेज के यूजी के करीब 70 प्रतिशत विद्यार्थियों काे एटीकेटी आने से 42 डिग्री तापमान में कॉलेजों के बाहर मंगलवार को धरना प्रदर्शन हो गया। प्रदर्शन में एटीकेटी वाले सामान्य विद्यार्थी तो कम नजर आए पर अभाविप के पदाधिकारी ज्यादा विरोध में उतरे। इस सत्र में अभाविप के उपाध्यक्ष नीरज मालवीय, नगर सहमंत्री मोक्ष शर्मा सहित अधिकांश कार्यकारिणी सदस्यों को एटीकेटी अाई है। मंगलवार को उनके समर्थन में अभाविप संगठन के बड़े पदाधिकारी खुलकर विवि के विरोध में सामने आए। गर्ल्स कॉलेज परिसर में करीब डेढ घंटे प्रदर्शन किया। विद्यार्थी बीयू में बीते दिनों हुए आंदोलन, हड़ताल और प्राइवेट शिक्षकों द्वारा कॉपी जांचने को बिगड़े रिजल्ट का जिम्मेदार बता रहे थे। नर्मदा कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष वैभव चौबे के मुताबिक कॉपियों की जांच ठीक से नहीं होने के कारण दोनों कॉलेजों के 70 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए। इससे रिजल्ट बिगड़ा है।

गर्ल्स काॅलेज के बाहर बीयू के खिलाफ प्रदर्शन करते अभाविप पदाधिकारी।

एटीकेटी वाले सबसे ज्यादा अभाविप के: एनएसयूआई

गर्ल्स कॉलेज में एटीकेटी वाली छात्राएं कम अभाविप की सदस्य ज्यादा थीं। अभाविप छात्रहित के लिए केवल शहर में विरोध की राजनीति कर रही है। गर्ल्स कॉलेज परिसर में छात्रों का प्रदर्शन करना गलत है। अंकित दुबे, छात्र नेता एनएसयूआई

बीयू बरकतउल्ला नहीं, वसूली यूनिवर्सिटी बन गई है। मनमाने ढंग से विद्यार्थियों कोे एटीकेटी दी जाती है, जिससे रीटोटलिंग और अन्य बात की फीस ली जा सके। राजदीप हाडा, अभाविप पदाधिकारी

अभाविप खुद भाजपा सरकार की शिक्षा प्रणाली से संतुष्ट नहीं है। नर्मदा और गर्ल्स कॉलेज में एटीकेटी वाले अधिकतर विद्यार्थी अभाविप के सदस्य हैं इसलिए बड़े पदाधिकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहन जैन, प्रदेश सचिव एनएसयूआई

यूजी के 70‌% छात्रों को एटीकेटी आई है। बीयू का रिजल्ट खराब आया है। अभाविप रीवैल्यूवेशन की मांग कर रहा है। बीयू में हड़ताल के कारण शिक्षकों ने अच्छे से कॉपी चैक नहीं की। काजल जाट, अध्यक्ष गर्ल्स कॉलेज

रिजल्ट बिगड़ने के यह कारण

बीयू की हड़ताल गलत कॉपी चैक होना जनभागीदारी शिक्षकों का मनमाना रवैया कम समय में रिजल्ट घोषित करना।

अभाविप के इन्हें एटीकेटी

नाम पद एटीकेटी

नीरज मालवीय उपाध्यक्ष गणित

मोक्ष शर्मा नगरसहमंत्री बीकॉम

शुभम लोवंशी सदस्य गणित

निकिता तिवारी सदस्य गणित

विकास तिवारी कार्यकर्ता गणित

अनुष्का गौर सदस्य केमेस्ट्री

अनुषा गौर कार्यकर्ता फिजिक्स

निधि पटेल सदस्य फिजिक्स

अमित कार्यकर्ता अकाउंट

प्राची यादव सदस्य ज्यूलॉजी

कार्यकारिणी सदस्य: रितेश, राजेश मेहरा, राहुल, अमित को गणित, फिजिक्स, कॉमर्स में एटीकेटी

विद्यार्थियों को अाश्वासन दे दिया गया है। पुन: कॉपी जांचने के लिए ऑनलाइन प्रोसिजर होती है। उस नियम को फॉलो करने पर जांच की जाएगी। बीयू को जानकारी दे दी है। डॉ. कामिनी जैन, प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज

खबरें और भी हैं...