मूल्यांकन समिति में विधायक होंगे सदस्य, तहसीलदार बताएंगे कीमतें
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
जमीनों की कीमत कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर तय करने के लिए जल्द मूल्यांकन समिति बनेगी। इसमें विधायक सदस्य और तहसीलदार, पटवारी जमीनों की कीमतों के सलाहाकार बनेंगे। शासन स्तर से मूल्यांकन समिति की कार्यवाही शुरू हो गई है। हर साल 1 अप्रैल को लागू होती है, इस बार नियमों में बदलाव के कारण लागू करने की प्रोसेस आगे बढ़ा दी थी। अब शासन ने फिर से तैयारी शुरू की है। जिला मूल्यांकन समिति के गठन का नोटिफिकेशन जारी किया है। समिति में प्रभारी मंत्री की सिफारिश पर एक विधायक सदस्य के तौर पर रहेगा। मूल्यांकन समिति में कलेक्टर अध्यक्ष रहेंगे। बाजार में सर्वे और प्रॉपर्टी के भाव की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में उपमूल्यांकन कमेटी का गठन किया गया।