श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 को
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय मे प्रवेश के लिए परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। विद्यालय मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने स्थापित किए गए हैं। इन विद्यालयों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा अब 29 अप्रैल को होगी। यह परीक्षा पहले 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी।