सिंगौड़ा और सिंगौड़ी में पंचायत के कामों में अनियमितता की शिकायत
सिंगौड़ा के आंगनबाड़ी भवन का काम 5 सालों से बंद पड़ा है
भास्कर संवाददाता| पिपरिया
सिगौड़ी में कामों की अनियमितता शिकायत मंगलवार को अंत्योदय अध्यक्ष रमेशचंद्र साहू ने जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू से की। जनपद अध्यक्ष ने कहा जांच कराई जाएगी।
प्रभारी पंचायत इंस्पेक्टर महेश बैरागी को अवगत कराया है। रमेशचंद्र साहू ने कहा पंचायत के निर्माण कामों में अनियमितता है। सरपंच व सचिव ने आय-व्यय प्रस्तुत नहीं किया। सड़कें बनीं तो नाली नहीं बनीं। पशु शेड निर्माण में भी गड़बड़ियां हैं। सिंगौड़ा के आंगनबाड़ी भवन का काम 5 सालों से बंद पड़ा है। अधिकारियों ने गांव जाकर जांच की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 2 माह पहले नए सचिव ने ज्वाइन किया वहां पूर्व के कामों की जांच की मांग ग्रामीणों ने की। पीसीओ बैरागी ने कहा गांव जाकर जांच करेंगे। इसके बाद कार्रवाई करके अधिकारियों को भेजेंगे।
प्रभारी के भराेसे दायित्व
ब्लॉक में 52 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायत इंस्पेक्टर का पद 3 माह से खाली है। प्रभारी अधिकारी ही काम संभाल रहे हैं। पीसीओ को 11 अप्रैल को पंचायत इंस्पेक्टर का प्रभार दिया गया। यहां स्वतंत्र कार्रवाई करने वाले पंचायत इंस्पेक्टर की जरूरत है। इसके पहले चार्ज सहायक लेखा अधिकारी के पास था। पंचायत इंस्पेक्टर होशंगाबाद जिपं उपलब्ध हैं। 3 माह पहले यहां एनके मीना पदस्थ थे। वे जिपं होशंगाबाद में काम संभाल रहे हैं।