स्कूल में मना प्राकृतिक नर्मदा संरक्षण उत्सव
होशंगाबाद| नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक नर्मदा संरक्षण उत्सव मनाया। मुख्य अतिथि आदर्श महिला क्लब अध्यक्ष नीरजा फौजदार और राजेश मिश्रा का शाला उपप्राचार्य इमरान खान ने स्वागत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मां नर्मदा, वन एवं प्रकृति संरक्षण के संबंध में बहुपयोगी जानकारी देकर प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।