पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • चौथे पांचवे सेमेस्टर के फॉर्म भरने के 2 दिन बचे आज अक्षय तृतीया की छुट्‌टी, विद्यार्थी हुए परेशान

चौथे-पांचवे सेमेस्टर के फॉर्म भरने के 2 दिन बचे आज अक्षय तृतीया की छुट्‌टी, विद्यार्थी हुए परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

यूजी के चौथे और पांचवें सेमेस्टर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। दो दिन शेष हैं और बुधवार को छुट्टी पड़ने से विद्यार्थी चिंता में हैं। मंगलवार को भी नर्मदा और गर्ल्स कॉलेज में फॉर्म जमा करने के लिए विद्यार्थी परेशान हुए। नर्मदा कॉलेज में विद्यार्थी सुबह से शाम तक लाइन में खड़े इंतजार कर रहे हैं। सही जानकारी नहीं मिलने के कारण भटक रहे हैं। विद्यार्थी फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। गर्ल्स कॉलेज में चौथे और पांचवे सेमेस्टर की 3 हजार छात्राओं के लिए 6 काउंटर हैं। पीओएस मशीन खराब होने के कारण फीस नकद जमा हो रही है। प्राचार्य कामिनी जैन ने बताया गुरुवार से ऑनलाइन फीस ली जाएगी। नर्मदा कॉलेज प्राचार्य ओएन चौबे ने बताया 7 पीओएस से जा रही है। 6 विभाग के 6 काउंटर है। चौथे और पांचवे सेमेस्टर के 2700 विद्यार्थी हैं।

बीएससी चौथे सेमेस्टर में पढ़ने वाली सुरभि राठौर और सोनिया अठवानी ने बताया फॉर्म जमा करने का बहुत कम समय बचा है। 18 को छुट्टी है। कॉलेज में कभी ऑनलाइन फीस जमा करवाते हैं तो कभी नकद मांगते हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष काजल सिंह जाट ने बताया कैश में फीस जमा हो रही है। एटीएम से रुपए नहीं निकल रहे हैं। हॉस्टल और कॉलेज की छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है।

पीओसी मशीन खराब

अभी तक पीओसी मशीन खराब थी। गुरुवार से ऑनलाइन फीस जमा करवाई जाएगी। कैैश में छात्राओं को फीस जमा करने में ज्यादा सुविधा होती है। ऑनलाइन में गड़बड़ी होने का खतरा रहता है। डॉ. कामिनी जैन, प्राचार्य लीड कॉलेज

खबरें और भी हैं...