पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • आज से होगा श्रीराम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

आज से होगा श्रीराम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

माखननगर में बुधवार से श्रीराम जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो रहा है । इस प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में देशभर के साधु संत इस कार्यक्रम में शामिल होंगे ।भगवान श्री राम और जानकी का यह मंदिर माखन नगर में दक्षिण भारत वास्तु कला का अनूठा केंद्र बना है। मंदिर को दक्षिण भारतीय पद्धति से बनाया गया है।

खास बात यह है कि मंदिर की गुंबद पर भगवान की लीलाओं के दर्शन भी होंगे ।बुधवार से प्रतिष्ठा उत्सव शुरू हो रहा है जो 22 अप्रैल तक चलेगा।प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू रावत ने बताया कि श्रीराम जानकी मंदिर मैं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अलग अलग कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर कई साधु संत इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भगवान की विधिवत स्थापना पूजन अर्चना होगी। मंदिर निर्माण होशंगाबाद जगदीश मंदिर के महंत महामंडलेश्वर मंत्र नारायण दास के नेतृत्व में हुआ है।

यह होंगे कर्यक्रम

18 अप्रैल को स्तम्भ स्थापना।

20 अप्रैल को गणपति पूजन।

21 अप्रैल को देवी,देवताओं का आवाहन पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा होगी।

22 पूर्ण आहुति एवं भंडारा होगा।

खबरें और भी हैं...