पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • किसान कृषि उपकरणों में ले सकेगें‌‌‌10 लाख का अनुदान

किसान कृषि उपकरणों में ले सकेगें‌‌‌10 लाख का अनुदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से कृषि उपकरणों की खरीद करने वाले किसान समूहों को ग्राम स्तर पर 10 लाख से 25 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है। ग्राम स्तर पर किसान समूह 11 मई तक कृषि विभाग में आवेदन जमा करवा सकते हैं। योजना के तहत ग्राम स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर खोलने वाले किसानों को मदद मिल सकेगी। महंगे कृषि यंत्र खरीदने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग उन्हें रियायती दरों पर ये उपकरण मुहैया करवाएगा। इसके लिए किसानों को समूह बनाकर विभाग में आवेदन करना होगा। विभाग द्वारा हर जिले में किसानों समूहों को यह लाभ दिया जाएगा।

कृषि यंत्रों पर 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने की योजना अमल में लाई जा रही है। अनुदान के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवेदन लिए जाएंगे। किसान संभागीय कृषि यंत्री जेल रोड बड़बई भोपाल में 11मई शाम पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं। जिसके बाद किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

हर किसान के लिए महंगे उपकरण खरीदना मुश्किल

कृषि उपकरणों पर किसानों के होने वाले खर्चों में कटौती करने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। स्मैम (सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन) नाम की योजना के तहत किसान समूह बनाकर ट्रैक्टर सहित कई प्रकार के हाइटेक कृषि यंत्र ले सकते हैं।

दरअसल, हर किसान के लिए महंगे उपकरण खरीदना मुश्किल है। इस कार्य में किसानों को अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है।

फायदे की बात

ग्राम स्तर पर किसान समूह 11 मई तक कृषि विभाग में आवेदन जमा करवा सकते हैं

यंत्रों पर अनुदान की व्यवस्था

सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए तकनीकी की तरफ उनका रुख करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए यंत्रों पर अनुदान की व्यवस्था की गई है। निर्धारित अवधि में योजना का लाभ ले सकते हैं।’- जितेंद्र सिंह उप संचालक कृषि विभाग द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर खोलने के लिए जिला स्तर पर किसानों के समूह (सहकारी समितियां, पंजीकृत किसान समूह, स्वयं सहायता समूह) पंजीकृत कृषि समूहों से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 40 से 70 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर, एसएमएस सहित कंबाइन हार्वेस्टर, हैप्पी सीडर, रोटरी प्लो, रीपर बाइंडर, स्ट्रा बेलर, मल्चर, हे रेक, स्ट्रा चोपर, स्ट्रा श्रेडर वीड, ट्रैक्टर चलित स्ट्रा स्लेशर, स्ट्रा रीपर और जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर कृषि यंत्रों पर 10 लाख की खरीद पर 4 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों को सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...