बेटियों को इंसाफ दिलाने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
होशंगाबाद | बेटियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर नगर के हर वर्ग में आक्रोश है। मंत्री रामपाल सिंह की पुत्रवधू प्रीति रघुवंशी की मौत के विरोध में जनसुनवाई में कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इसके बाद प्रीति को इंसाफ दिलाने के लिए जुलूस निकाला। राजेश राठौर बबलू, धर्मेंद्र तिवारी, अरुण दीक्षित, महेश चौधरी, लखन सिंह, दर्पण सिंह, राजेंद्र सिंह, विवेक श्रीवास्तव, सतीश चंद्रवंशी, आजम राइन, वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।