पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • कलमैंसरा में राजपूत समाज आज कराएगा 24 जोड़ों का विवाह

कलमैंसरा में राजपूत समाज आज कराएगा 24 जोड़ों का विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| राजपूत समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में इटारसी के कलमैंसरा में 24 जोड़ों का विवाह होगा। अध्यक्ष नरेश सिंह राजपूत एवं महामंत्री गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया यह छठवां सम्मेलन है। इसके माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण पानी बचाओ और दहेज प्रथा पर संदेश दिए जाएंगे। प्रत्येक वर-वधू को पौधे उपहार में दिए जाएंगे। विगत 5 वर्षों से आयोजन कराया जा रहा है। अब तक 90 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। इसमें नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, होशंगाबाद और अकोला के बड़ी संख्या में समाज के लाेग शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...