नर्मदा कॉलेज में इतिहास का बताया महत्व
होशंगाबाद | नर्मदा कॉलेज में मंगलवार को इतिहास और जनजीवन विषय पर कार्यशाला हुई। टीकमगढ़ से आए मुख्य अतिथि टीसी शर्मा ने इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा इतिहास में घटनाएं कभी नहीं बदलती बस हमारा दृष्टिकोण बदल जाता है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ओएन चौबे, डॉ. हंसा व्यास, अनिल सिंह, डॉ. ममता सिंह, इतिहासकार डॉ. रामबाबू मेहर, दीक्षा श्रोती, संजय चौधरी, जागृति चौहान, रुचि दुबे, निखिल दुबे, वर्षा साहू, डॉ. कल्पना विश्वास, वैशाली भदौरिया, डॉ. विनीता अवस्थी, डॉ. सुधीर दीक्षित, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. विनय गोखले, डॉ. बीएल राय, डॉ. ममता गर्ग, डॉ. राजीव शर्मा सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। इस मौके पर विवि में प्रथम अद्युत खरे और अश्विनी मौर्य को सम्मानित किया गया।