संदीप सिंह तंवर बने सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
होशंगाबाद| भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष डा. सीता सरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहमति से सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेमी चन्द जैन ने जिले से सिवनी मालवा के युवा नेता संदीप सिंह तंवर को सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित किया । तंवर की नियुक्ति पर सहकारी बैंक अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, पूर्व सांची दूध संघ अध्यक्ष मस्तान राजपूत, जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभु सिंह भाटी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राठौर ने तंवर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।