यदुवंशी समाज एकत्रित करेगा अनाज और रुपए
होशंगाबाद| यदुवंशी समाज सेठानी घाट बन निर्माणाधीन राधाकृष्ण मंदिर और धर्मशाला के निर्माण के लिए समाज सदस्यों से अनाज एकत्रित करेगा। इसके लिए समाज के किसान सदस्य 5 किलो गेहूं प्रति एकड़ के मान से जमा करेंगे। साथ ही समाज के शासकीय कर्मचारियों से उनके वेतन की 5 प्रतिशत राशि भी एकत्रित की जाएगी। जिला अध्यक्ष लखनलाल यादव और सचिव रामस्वरूप यादव ने बताया बीते दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिलेभर के समाज सदस्यों को अनाज और रुपए एकत्रित करने का आग्रह किया जा रहा है।