अधिकमास और रमजान शुरू, बाेहरा समाज का तीसरा रोजा आज
होशंगाबाद| बुधवार से अधिकमास और रमजान शुरू हो गए, जबकि बोहरा समाज के रमजान मंगलवार से शुरू हो चुके हैं। अधिकमास 14 जून तक चलेगा। मुस्लिम समाज के रोजे गुरुवार को चांद दिखने पर शुरू होंगे और 14 जून तक चलेंगे। शहर काजी अशफाक अली ने बताया 26वां रोजा 15 घंटे का होगा। चांद दिखने के बाद रमजान के पहले रोजे में नमाज कुरान शहीद पढ़ी जाएगी।
पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर ने बताया अधिकमास में पूजा से अधिक फल मिलता है। बोहरा समाज के जाबिर अली ने बताया गुरुवार को तीसरा राेजा है।