एमपीसीए करेगा अकादमी के लिए खिलाडि़यों का चयन
होशंगाबाद| नर्मदापुरम संभाग किक्रेट टीम के लिए शुक्रवार को संभाग के 15 वर्षीय खिलाड़ियों का ट्रायल मप्र किक्रेट संघ लेगा। मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया किक्रेट संघ इंदौर संभाग के 15 वर्षीय खिलाडिय़ों की ट्रायल 18 मई काे सुबह 7 बजे से गुप्ता ग्राउंड स्टेडियम पर लेगा। 1 सितंबर 2003 के बाद जन्में खिलाड़ी शामिल होंगे।