शहर की 3 कॉलोनियों में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने 10.24 करोड़ से बनेंगे 3 नाले
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
तीन कॉलाेनियों में अब ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार होगा। नगर पालिका परिषद तीनों कॉलोनियों में नाले बनाएगी। नपा परिषद स्ट्रॉम ड्रेन वॉटर योजना के तहत पटवारी कॉलोनी, बैंक कॉलाेनी का मुख्य नाला, संजय नगर में बस्ती के बीच से निकला नाला और भीलपुरा से निकला मुख्य नाला शामिल है।
सीएमओ अमरसत्य गुप्ता ने बताया तीन नालों का भूमि पूजन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हर्बल पार्क में हुए कार्यक्रम में किया। 10 करोड़ 24 लाख की लागत से यह तीनों नालों का निर्माण किया जाएगा। इससे नर्मदा में प्रदूषण कम होगा।