कल होगा अर्जेंट मीटिंग नाट्य का मंचन
होशंगाबाद| रामलाल शर्मा हायर सेकंडरी स्कूल में 18 मई से दो दिवसीय नाट्य मंचन का आयोजन होगा। नाट्य का आयोजन श्री एकरंग नाट्य मंच कर रहा है। नाटकों का मंचन प्रतिदिन शाम को 7.30 बजे से होगा। 18 मई काे नाट्य अर्जेंट मीटिंग का मंचन होगा। यह 1.30 घंटे का नाट्य है। लेखक जयवर्धन सिंह और निर्देशक बसीम खान है। 19 मई को नाट्य मय बी दिस समर का मंचन होगा, यह नाट्य 1.30 घंटे का है। लेखक त्रिपुरारी शर्मा और निर्देशक आकाश मनी शिवहरे है।