छत विक्षत हो चुका पांच दिन पुराना शव मिला
होशंगाबाद| देहात थाना पुलिस को मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव लगभग पांच दिन पुराना होने के कारण वह छत विक्षत हो चुका था। थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने बताया कि रोहना और सांवलखेड़ा के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। उसके बाएं हाथ में 2 अंगूठे हैं। उम्र करीब 35 वर्ष के लगभग है। कद काठी सामान्य दुबला पतला शरीर है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है।