बिजनेस शुरू करने वाला था अचानक खाया जहर, मौत
होशंगाबाद| रसूलिया निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एकता चौक स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हाे गई। रसूलिया के महिंद्रा शोरूम के सामने वाली गली में रहने वाले नीरज कटारे पिता अशोक कटारे (19) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। देहात थाना प्रभारी एसआई सुरेश फरकले ने बताया नीरज ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में दो भाई हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं। नीरज ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत करने वाला था। लेकिन अचानक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।